बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के सूरत जिले में किम नदी पर पुल का निर्माण 15 मार्च 2025 को पूरा हो गया है। यह गुजरात में परियोजना के लिए पूरा किया गया 14वाँ नदी पुल है। गुजरात हिस्से में कुल 21 नदी पुल बनाए जाएंगे।
किम नदी के पुल का विवरण इस प्रकार है:
• पुल की लंबाई 120 मीटर है
• इसमें 40 मीटर के 3 फुल स्पैन गर्डर हैं
• पियर की ऊंचाई 12 मीटर से 15 मीटर तक है
• 4 मीटर व्यास के 4 गोलाकार पीयर
• यह पुल सूरत और भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच में स्थित है
• दोनों स्टेशनों के बीच अन्य नदी पुल तापी नदी और नर्मदा नदी पर हैं जो निर्माणाधीन हैं
• यह नदी सूरत और भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन दोनों से लगभग 30 किलोमीटर दूर है
गुजरात में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर अन्य पूर्ण किये गये नदी के पुल हैं; पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला), वेंगनिया (नवसारी जिला), मोहर (खेड़ा जिला), धाधर (वडोदरा जिला), कोलक (वलसाड जिला), वात्रक (खेड़ा जिला), कावेरी (नवसारी जिला), खरेरा (नवसारी जिला) और मेशवा (खेड़ा जिला)

