Skip to main content
Innerpage slider

सामान्य प्रश्न

सामान्य प्रश्न

1. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की लंबाई कितनी है?
मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का कुल संरेखण 508 कि.मी. है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/about-us/about-nhsrcls
2. गुजरात, महाराष्ट्र एवं दादरा और नगर हवेली में बुलेट ट्रेन परियोजना का कुल संरेखण कितना है?
गुजरात में, कुल संरेखण 348 कि.मी., दादरा और नगर हवेली: 4 कि.मी. और महाराष्ट्र में: 156 कि.मी. है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/about-us/about-nhsrcls
3. मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कितने स्टेशन बनाने की योजना है?
इस संरेखण पर 12 स्टेशनों की योजना बनाई गई है, गुजरात में साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी और महाराष्ट्र में बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/about-us/about-nhsrcls
4. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेनों की अधिकतम गति कितनी होगी?
बुलेट ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 320 कि.मी./घंटा होगी। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/about-us/about-nhsrcls
5. कॉरिडोर पर मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का अपेक्षित समय कितना है?
पूरी यात्रा कुछ सीमित स्टॉप (सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद में) के साथ लगभग 2 घंटे और 7 मिनट में पूरी की जाएगी और सभी स्टेशनों पर स्टॉप (साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बिलिमोरा, वापी, बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई में) के साथ लगभग 2 घंटे 58 मिनट में पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/about-us/about-nhsrcls
6. परियोजना के लिए कुल कितनी भूमि की आवश्यकता है तथा कितनी भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है?
संरेखण हेतु निर्धारित 1390 हेक्टेयर भूमि में से 430 हेक्टेयर महाराष्ट्र में और 960 हेक्टेयर गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में है। परियोजना के लिए 100% भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।
7.एमएएचएसआर कॉरिडोर के लिए कौन सी तकनीक का चयन किया गया है?
हाई-स्पीड रेल में दुनिया की सबसे बेहतरीन तकनीकों में से एक - जापानी शिंकानसेन तकनीक को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए चुना गया है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/project/safety-features
8. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कितनी पर्वतीय सुरंगें होंगी?
कॉरिडोर के लिए कुल सात पर्वतीय सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से छह महाराष्ट्र में और एक गुजरात में है।
9. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कितने नदी पुल बनाने की योजना है?
पूरे संरेखण में 24 नदी पुलों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 20 गुजरात राज्य में और 4 पुल महाराष्ट्र राज्य में हैं।
10. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कितने स्टील पुलों के निर्माण की योजना है?
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, सिंचाई नहरों और रेलवे ट्रैक पर बनने वाले कॉरिडोर के लिए 28 स्टील पुलों के निर्माण की योजना बनाई गई है।
11. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने हेतु किस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है?
वायाडक्ट के निर्माण में तेजी लाने हेतु, सेगमेंटल लॉन्चिंग विधि के अलावा, फुल स्पैन लॉन्चिंग विधि (एफएसएलएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है।
12. भारत की पहली भूमिगत/समुद्र के नीचे रेल सुरंग की लंबाई कितनी है?
महाराष्ट्र के मुंबई में 21 कि.मी. लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 7 कि.मी. लंबी सुरंग समुद्र के नीचे होगी । यह समुद्र के अंदर बनने वाली पहली रेल सुरंग है जो मुंबई से शुरू होकर महाराष्ट्र के शिलफाटा में निकलेगी। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/project/project-highlights
13. इस परियोजना के साथ भारत में पहली बार कौन-सा नया ट्रैक सिस्टम शुरू किया जा रहा है?
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में जापानी शिंकानसेन ट्रैक सिस्टम पर आधारित गिट्टी रहित (बैलास्टलेस) ट्रैक की जे-स्लैब ट्रैक प्रणाली होगी। यह पहली बार है, जब भारत में जे-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
14. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कितने रोलिंग स्टॉक डिपो बनाने की योजना है?
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात के साबरमती एवं सूरत और महाराष्ट्र के ठाणे में तीन रोलिंग स्टॉक डिपो द्वारा सुविधा प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/project/maintenance
15. बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए सबसे बड़ा और मुख्य डिपो कौन-सा है?
साबरमती रोलिंग स्टॉक डिपो लगभग 83 हेक्टेयर क्षेत्रफल के साथ तीन डिपो में सबसे बड़ा है। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://nhsrcl.in/hi/project/maintenance