गवर्नेंस नाउ 12वां पीएसयू अवार्ड
NHSRCL को नेशन बिल्डिंग (सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायर्नमेंटल स्टीवर्डशिप) और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस (इनोवेटिव कंटेंट स्ट्रैटेजी) की दो श्रेणियों में प्रतिष्ठित 'गवर्नेंस नाउ 12वां पीएसयू अवार्ड' से सम्मानित किया गया है, जो सतत बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति इसके समर्पण और भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जागरूकता एवं स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता बढ़ाने हेतु अपनाए गए अभिनव संचार दृष्टिकोण को दर्शाता है।
15वां पीआरसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार 2025
एनएचएसआरसीएल को गोवा में 26-27 सितंबर को आयोजित 19वें ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव 2025 में 15वें पीआरसीआई उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 के तहत कॉर्पोरेट फिल्म्स श्रेणी में उत्कृष्टता पुरस्कार (स्वर्ण) प्राप्त करने का सम्मान मिला।
यह पुरस्कार गोवा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. गणेश गाँवकर की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया।
यह सम्मान मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की दृष्टि, प्रगति और प्रभाव को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

एनएचएसआरसीएल को गवर्नेंस नाउ 11वें पीएसयू पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को निम्नलिखित दो श्रेणियों में गवर्नेंस नाउ 11वें पीएसयू पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया:
क) राष्ट्र निर्माण (बुनियादी ढांचा विकास में उत्कृष्टता)
ख) मानव संसाधन (सीखने और विकास में उत्कृष्टता)
पुरस्कार 28 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लोकसभा के पूर्व सदस्य श्री सत्य पाल सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

यूआईसी रेलवे प्रकाशन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024
हाई-स्पीड ट्रेनों की तकनीकी अनुकूलता सुनिश्चित करने वाले IRS-60660 मानक को पेरिस, फ्रांस में ‘UIC एक्सीलेंस इन रेलवे पब्लिकेशन अवार्ड्स 2024’ से सम्मानित किया गया है। श्री संदीप श्रीवास्तव, निदेशक/रोलिंग स्टॉक के नेतृत्व में NHSRCL की रोलिंग स्टॉक टीम को दस्तावेज़ की संरचना में असाधारण प्रयासों के लिए विशेष मान्यता दी गई है। यह सम्मान NHSRCL की प्रतिबद्धता और वैश्विक हाई-स्पीड रेल क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।

एनएचएसआरसीएल को भारतीय कंक्रीट संस्थान का ‘प्रीकास्ट कंक्रीट के साथ सर्वश्रेष्ठ परियोजना’ पुरस्कार 2024 मिला
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ठेकेदार लार्सन एंड टुब्रो एंड इंजीनियर (TCAP) के साथ मिलकर इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट ‘बेस्ट प्रोजेक्ट विद प्रीकास्ट कंक्रीट’ अवार्ड 2024 जीता है। यह प्रतिष्ठित सम्मान इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (ICI) द्वारा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट के लिए दिया गया। 28 सितंबर, 2024 को कोच्चि में दिए जाने वाले इस सम्मान में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अभिनव डिजाइन और तेजी से निर्माण के तरीकों, खासकर फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स के इस्तेमाल को सम्मानित किया गया, जो रेलवे के बुनियादी ढांचे में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। NHSRCL के कार्यकारी निदेशक और प्रिंसिपल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर श्री प्रदीप अहिरकर ने संगठन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

एनएचएसआरसीएल को "सर्वाधिक प्रशंसित केन्द्रीय इकाई" (रेलवे) पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 8वें इंफ्रा फोकस शिखर सम्मेलन और पुरस्कार 2023 में "सबसे प्रशंसित केंद्रीय इकाई" (रेलवे) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 26 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा एनएचएसआरसीएल के एमडी श्री राजेंद्र प्रसाद को प्रदान किया गया।

एनएचएसआरसीएल को 'सर्वश्रेष्ठ संचार आउटरीच' श्रेणी के लिए गवर्नेंस नाउ 9वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित किया गया
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को ‘बेस्ट कम्युनिकेशन आउटरीच’ श्रेणी के लिए गवर्नेंस नाउ 9वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया और 16 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में एनएचएसआरसीएल की एजीएम/जनसंपर्क सुश्री सुषमा गौर ने इसे ग्रहण किया।

NHSRCL को पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) द्वारा “बेस्ट यूज़ ऑफ़ सोशल मीडिया- गोल्ड अवार्ड”
NHSRCL को वर्ल्ड कम्युनिकेशन काउंसिल (WCC) के तत्वावधान में
पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (PRCI) द्वारा
“बेस्ट यूज़ ऑफ़ सोशल मीडिया- गोल्ड अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार NHSRCL को 18 सितंबर 2021 को
श्री गोविंद गावडे, माननीय कला व संस्कृति मंत्री, गोवा द्वारा प्रदान किया गया तथा
श्रीमती सुषमा गौड, एजीएम- जनसंपर्क, एनएचएसआरसीएल द्वारा प्राप्त किया गया

एनएचएसआरसीएल ने जीता प्रतिष्ठित गवर्नेंस नाउ 8वां पीएसयू अवार्ड 2021
नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को "नेशन बिल्डिंग (राष्ट्र-निर्माण)" श्रेणी में गवर्नेंस नाउ 8वें पीएसयू अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार 29 जुलाई 2021 को आयोजित एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह के दौरान श्री राजेंद्र प्रसाद, परियोजना-निदेशक और श्री अंजुम परवेज, कार्यकारी निदेशक-योजना एवं विकास, एनएचएसआरसीएल को डॉ. किरण बेदी, पूर्व उपराज्यपाल, पुडुचेरी द्वारा प्रदान किया गया।.
भू-स्थानिक उत्कृष्टता पुरस्कार
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भूमि सर्वेक्षण (LIDAR सर्वेक्षण) में नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए रेल अवसंरचना भू-स्थानिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह
पुरस्कार 11 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में जियोस्मार्ट इंडिया सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पुरस्कार
एनएचएसआरसीएल को २८ फरवरी २०१९, प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली, शासन में नवाचार उत्पन करने एवं डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जीवंत ग्रह बनाने और सतत विकास के लिए डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम पुरस्कार प्रदान किया गया।