Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नुक्कड़ नाटक श्रृंखला नामक 'प्रयास' का आयोजन

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान के तहत, पूरे कॉरिडोर के लिए 100 अलग-अलग निर्माण स्थलों पर ‘प्रयास’ नामक नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले) का मंचन करने की योजना बनाई गई है। पहला नुक्कड़ नाटक आज मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन कंस्ट्रक्शन साइट पर मंचित किया गया। 

इस पहल का उद्देश्य, निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के महत्व के बारे में श्रमिकों को जागरूक करना और उन्हें शिक्षित करना है। नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन को प्रमुख सुरक्षा विषयों जैसे उपकरणों के उचित उपयोग, सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं और एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने के महत्व को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।

देश के विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात तथा विविध भाषा बोलने वाले श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए, नुक्कड़ नाटकों की भाषा को सरल और समझने में आसान रखा गया है।
श्रमिकों का ध्यान आकर्षित करने और सुरक्षा संदेश को प्रभावी तरीके से संप्रेषित करने के लिए, नुक्कड़ नाटकों में नाटक, हास्य और प्रासंगिक परिदृश्यों को शामिल किया गया है।

यह अभियान अगले छह (06) महीनों तक जारी रहेगा, जिसमें बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर कास्टिंग यार्ड, सुरंग शाफ्ट, निर्माणाधीन स्टेशन, डिपो, ब्रिज और वायाडक्ट शामिल होंगे।

एनएचएसआरसीएल के प्रबंध निदेशक, श्री विवेक कुमार गुप्ता ने कहा, "हर दिन, 30,000 - 40,000  से अधिक कुशल और अकुशल श्रमिक हमारे निर्माण स्थलों पर योगदान देते हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बुलेट ट्रेन परियोजना में शामिल इन श्रमिकों की भलाई और सुरक्षा को बढ़ाना है। इस अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य कार्यबल के बीच सुरक्षा के महत्व को स्थापित करना है।