Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में पांचवे पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) ब्रिज का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सूरत जिले के कोसांबा के पास राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-4 पर 260 मीटर लंबा पीएससी ब्रिज 22 फरवरी 2025 को पूरा किया गया।

यह परियोजना एलिवेटेड वायडक्ट के माध्यम से गुजरात के सूरत जिले में कोसाम्बा के पास दिल्ली और मुंबई (राजस्थान और गुजरात से गुजरते हुए) के बीच राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-4 को पार कर रही है।

इस ब्रिज में 50 मीटर + 80 मीटर + 80 मीटर + 50 मीटर कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन के साथ 104 प्रीकास्ट सेगमेंट हैं और इसे बैलेंस्ड कैंटिलीवर विधि का उपयोग करके बनाया गया है, जो बड़े स्पैन के लिएउपयुक्त किया जाता  है।

यह ब्रिज सूरत और भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच में स्थित है।
दिल्ली और मुंबई के बीच राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे - 4 निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य की योजना बहुत सावधानी से बनाई गई, ताकि वाहनों और श्रमिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, साथ ही यातायात का निर्बाध प्रवाह बना रहे और लोगों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

गुजरात में पूर्ण हो चुके पीएससी ब्रिज का विवरण:

क्र.सं. पुल की लंबाई
(मी में)
स्पैन कॉन्फ़िगरेशन बुलेट ट्रेन स्टेशन ज़िला स्थान दिनांक को पूर्ण हुआ
पांचवा पीएससी ब्रिज 260 50 मी + 80 मी + 80 मी + 50 मी कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन सूरत और भरूच के बीच सूरत राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे - 4 22 फरवरी 2025
चौथा पीएससी ब्रिज 210 40 मी + 65 मी + 65 मी + 40 मी कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन आनंद और अहमदाबाद के बीच खेड़ा एनएच-48 9 जनवरी 2025
तीसरा पीएससी ब्रिज 210 40 मी + 65 मी + 65 मी + 40 मी कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन वापी और बिलिमोरा के बीच वलसाड़ एनएच-48 2 जनवरी 2025
दूसरा पीएससी ब्रिज 210 40 मी + 65 मी + 65 मी + 40 मी कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन सूरत और बिलिमोरा के बीच नवसारी एनएच-48 1 अक्टूबर 2024
प्रथम पीएससी ब्रिज 260 50 मी + 80 मी + 80 मी + 50 मी कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन सूरत और बिलिमोरा के बीच नवसारी एनएच-48 18 अगस्त 2024

 

Related Images