एनएचएसआरसीएल तकनीकी संस्थानों को मुंबई–अहमदाबाद के बीच निर्माणाधीन भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखने का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है।
ये विज़िट युवा इंजीनियरों को मदद करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं ताकि वे हासिल कर सकें;
- हाई-स्पीड रेल निर्माण की सीधी समझ
- वायाडक्ट, पुलों, स्टेशनों और ओवर-हेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) के निर्माण में जानकारी
- बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का ऑन-ग्राउंड अनुभव
- साइट इंजीनियरों के साथ मार्गदर्शन, ब्रीफिंग और बातचीत
- निर्माण स्थलों पर अपनाए जाने वाले गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा प्रथाओं का अनुभव
मुख्य विवरण
- योग्यता: टेक्निकल संस्थानों (इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आर्किटेक्चर, आदि) के युवा इंजीनियर
- बैच का आकार: प्रति बैच अधिकतम 20
- विज़िट स्थान: निर्धारित एनएचएसआरसीएल साइट कार्यालय और निर्माण स्थल
- लॉजिस्टिक्स: रहने, परिवहन और खाने-पीने की व्यवस्था संबंधित संस्थानों द्वारा की जाएगी
- सुरक्षा: सभी प्रतिभागियों को विज़िट के दौरान दिए गए साइट सुरक्षा निर्देशों और PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) आवश्यकताओं का पालन करना होगा
भाग लेने के लिए:
शेड्यूलिंग और अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने निकटतम NHSRCL कार्यालय से संपर्क करें और इसकी एक कॉपी प्रिंसिपल, HSRTI को भी भेजें।
प्रोजेक्ट कार्यालयों का पता:
1. प्रिंसिपल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर - मुंबई
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
गोदरेज टू, गांव विक्रोली, तालुका कुर्ला, पिरोजशानगर,
ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे,
विक्रोली-ईस्ट, मुंबई – 400079
ई-मेल: cpmmumbai@nhsrcl.in
फोन: 022-68519000
2. प्रिंसिपल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर - पालघर
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पहली मंजिल, ग्रैंड प्लाजा मॉल, कौल हेरिटेज सिटी बोभोला नाका (चुलने)
अग्रवाल एंड दोशी बिल्डिंग के पास,
वसई-पश्चिम जिला पालघर - 401202 महाराष्ट्र
ई-मेल: cpmpalghar@nhsrcl.in
फ़ोन: 02525-240450
3. प्रिंसिपल चीफ़ प्रोजेक्ट मैनेजर - सूरत
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
ऑफिस नंबर: 1001 से 1006,
10वीं मंज़िल, स्वातिस्क यूनिवर्सल,
सेंट्रल मॉल के सामने, डुमास रोड,
रुंध सूरत, गुजरात-395007
ई-मेल: cpm.surat@nhsrcl.in
फ़ोन: 0261-2209800
4. प्रिंसिपल चीफ़ प्रोजेक्ट मैनेजर - वडोदरा
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
तीसरी मंज़िल, बड़ौदा प्रोडक्टिविटी काउंसिल बिल्डिंग, प्रोडक्टिविटी रोड,
अल्कापुरी, वडोदरा, गुजरात-390007
ई-मेल: pcpmbrc@nhsrcl.in
फ़ोन: 0265-2600000
5. प्रिंसिपल चीफ़ प्रोजेक्ट मैनेजर - अहमदाबाद
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
8वीं मंज़िल, ब्लॉक - A,
साबरमती मल्टीमॉडल हब, टॉरेंट थर्मल पावर स्टेशन के सामने,
साबरमती रेलवे स्टेशन रोड,
अहमदाबाद, गुजरात – 380005
ई-मेल: cpm3adi@nhsrcl.in
फ़ोन: 079-29707264
6. प्रिंसिपल
हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (HSRTI)
लालबाग, प्रताप नगर,
वडोदरा – 390004, गुजरात
ई-मेल: principal.brc@nhsrcl.in
फ़ोन: 7990947324
पहले आयोजित की गई विजिट की झलक




भारत के पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण को देखने के लिए टेक्निकल संस्थानों को आमंत्रित किया जा रहा है

