Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए वायु गति मॉनिटरिंग प्रणाली

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के पश्चिमी हिस्से में तटीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जहां हवा की गति विशेष रूप से कुछ क्षेत्रों में केंद्रित है। इन तेज हवाओं में पुल पर ट्रेन संचालन को प्रभावित करने की क्षमता होती है।

इसके समाधान के लिए, वायाडक्ट पर एनीमोमीटर लगाने के लिए, 14 स्थानों की (गुजरात में 9 और महाराष्ट्र में 5) पहचान की गई है। ये उपकरण विशेष रूप से हवा की गति की मॉनिटरिंग करते हुए, नदी पुलों और तेज हवा की संभावना वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

एनीमोमीटर एक प्रकार की आपदा निवारण प्रणाली है जिसे 0 से 360 डिग्री तक फैले 0-252 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा के भीतर वास्तविक समय में हवा की गति डेटा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यदि हवा की गति 72 किलोमीटर प्रति घंटा से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, तो ट्रेन की गति तदनुसार समायोजित की जाएगी। 
ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) विभिन्न स्थानों पर स्थापित एनीमोमीटर के माध्यम से हवा की गति की मॉनिटरिंग करेगा।

 

क्र.सं. स्थान राज्य
1. देसाई खादी महाराष्ट्र
2. उल्हास नदी महाराष्ट्र
3. बंगला पाड़ा महाराष्ट्र
4. दहानु उपनगर में महाराष्ट्र
5. दमन गंगा नदी गुजरात
6. Daman Ganga river Gujarat
7. पार नदी गुजरात
8. नवसारी उपनगर में गुजरात
9. तापी नदी गुजरात
10. नर्मदा नदी गुजरात
11. भरूच-वडोदरा के मध्य भाग में गुजरात
12. माही नदी गुजरात
13. बरेजा गुजरात
14. साबरमती नदी गुजरात