Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

एनएचएसआरसीएल ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए ट्रैक और ट्रैक से संबंधित कार्यों के डिजाइन, आपूर्ति और निर्माण के लिए दूसरा अनुबंध प्रदान किया

Published Date

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गुजरात राज्य में वडोदरा और साबरमती डिपो के बीच डबल लाइन हाई स्पीड रेलवे और कार्यशाला के लिए ट्रैक और ट्रैक से संबंधित कार्यों की आपूर्ति और निर्माण के लिए दूसरा अनुबंध (ट्रैक कार्यों से संबंधित) 3141 करोड़ की कुल अनुमानित लागत पर मैसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड को प्रदान किया (एमएएचएसआर टी -3 पैकेज)  

जापानी एचएसआर (शिंकानसेन) में प्रयुक्त गिट्टी-रहित स्लैब ट्रैक सिस्टम का उपयोग भारत की पहली एचएसआर परियोजना (एमएएचएसआर) पर किया जाएगा। जापान रेलवे ट्रैक कंसल्टेंट कंपनी लिमिटेड (जेआरटीसी) ने अनुबंध के लिए प्रमुख एचएसआर ट्रैक घटकों जैसे आरसी ट्रैक बेड, ट्रैक स्लैब व्यवस्था और निरंतर वेल्डेड रेल (सीडब्ल्यूआर) बलों आदि का विस्तृत डिजाइन और ड्राइंग प्रदान की है।

इससे पहले, वापी और वडोदरा के बीच ट्रैक कार्यों का पहला ठेका मैसर्स इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड को 24 दिसंबर 2021 को दिया गया था। ये अनुबंध मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देंगे क्योंकि दोनों अनुबंध भारतीय कंपनियों को दिए गए हैं।

इस अनुबंध के साथ एनएचएसआरसीएल,  ने गुजरात में संपूर्ण एमएएचएसआर खंड के लिए सिविल और ट्रैक कार्यों को प्रदान किया है। (यानी कुल 508 किमी में से 352 किमी)
 

Related Files
संलग्नी आकार
Hindi 857.49 किलोबाइट