Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

गुजरात में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए वायाडक्ट पर रेल वेल्डिंग का कार्य शुरू किया गया

Published Date

बुलेट ट्रेन परियोजना के गुजरात हिस्से के लिए ट्रैक निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, साथ ही गुजरात में वायडक्ट पर रेल की वेल्डिंग का काम भी शुरू हो गया है।

परियोजना के लिए जापान से 25 मीटर लंबी पटरियाँ खरीदी गई हैं। 200 मीटर लंबे रेल पैनल बनाने के लिए इन रेलों को एमएएचएसआर वायाडक्ट पर अत्याधुनिक फ्यूजन वेल्डिंग (FBW) मशीनों द्वारा एक साथ वेल्ड किया जाता है। अब तक ऐसे 298 रेल पैनल वेल्ड किए जा चुके हैं जो करीब 60 किलोमीटर लंबी पटरियों के बराबर है। 

उच्च गति यात्रा के लिए यात्री सुविधा, स्थायित्व और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल वेल्डिंग प्रक्रिया महत्वपूर्ण है:

  • रेल वेल्डिंग से पहले, रेल के सिरों को घिसा जाता है और सतह तैयार की जाती है, जिससे रेल के महत्वपूर्ण जोड़ के लिए एक साफ सतह सुनिश्चित होती है
  • वेल्डिंग के लिए आयामी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रत्येक रेल की जाँच की जाती है
  • एक बार जब रेल पूरी तरह से संरेखित हो जाती है, तो उन्हें फ्लैश बट वेल्डिंग तकनीक का उपयोग करके एक साथ जोड़ा जाता है
  • दोष का पता लगाने के लिए चुंबकीय कण और अल्ट्रासोनिक परीक्षण का उपयोग करके वेल्ड का निरीक्षण किया जाता है और यदि वेल्ड में कोई दोष पाया जाता है तो उसे नए वेल्ड से बदल दिया जाता है
  • संरेखण की जाँच विशेष रेल ट्रेड मापने वाले उपकरण (जापान से खरीदे गए) द्वारा की जाती है
  • कठोर प्रक्रिया से गुजरने के बाद, 200 मीटर लंबे रेल पैनलों को एक विशेष रेल फीडर कार द्वारा मानक गेज पर अस्थायी ट्रैक बिछाने के लिए फैलाया जाता है, ताकि स्लैब लेइंग कार, सीएएम (CAM) इंजेक्शन कार आदि जैसी परिष्कृत उच्च अंत मशीनरी की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके
  • बाद में इन पटरियों को अंतिम ट्रैक के लिए रेल फास्टनरों के माध्यम से ट्रैक स्लैब पर फिक्स कर दिया जाता है


जमीन और वायडक्ट पर रेल, ट्रैक स्लैब मशीनरी और उपकरणों की हैंडलिंग सहित ट्रैक निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रैक निर्माण बेस (टीसीबी) की योजना बनाई जा रही है और उनका निर्माण किया जा रहा है। वे ट्रैक निर्माण के लिए काम करने वाले इंजीनियरों के लिए एक बेस के रूप में भी काम करेंगे। 

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात राज्य में चार ट्रैक निर्माण बेस वर्तमान में चालू हो चुके हैं, सूरत और बिलिमोरा के बीच दो तथा वडोदरा और आणंद के बीच दो।
 

Description of image

ट्रैक इंस्टालेशन की पूरी प्रक्रिया अत्याधुनिक मशीनों द्वारा मशीनीकृत की जाती है, जो विशेष रूप से जापानी विनिर्देशों के अनुसार भारत में डिजाइन और निर्मित की जाती हैं या सीधे जापान से खरीदी जाती हैं। परियोजना के लिए अब तक ट्रैक निर्माण मशीनरी के चार सेट (04) की व्यवस्था की गई है। जिसमें रेल फीडर कार, ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार, संबंधित वैगन और मोटर कार, सीएएम बिछाने वाली कार और फ्लैश बट वेल्डिंग मशीनें शामिल हैं। 

गुजरात के आणंद, वडोदरा, सूरत और नवसारी जिले में कई स्थानों पर RC Track Bed का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। और, लगभग 64 किलोमीटर RC Track Bed का निर्माण पूरा हो चुका है। 

किम (सूरत के पास) और आणंद में स्थापित ट्रैक स्लैब निर्माण सुविधाओं में ट्रैक स्लैब को अलग-अलग ढाला जा रहा है। ये कारखाने ट्रैक निर्माण के लिए सटीक स्लैब बनाने के लिए सबसे परिष्कृत और अत्याधुनिक तकनीकों और बुनियादी ढांचे से लैस हैं। अभी तक, 23,000 से अधिक स्लैब कास्ट किये जा चुके हैं जो 118 ट्रैक कि.मी. के बराबर हैं।

शिंकानसेन ट्रैक निर्माण कार्यों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए, इंजीनियरों और तकनीशियनों के लिए विभिन्न गतिविधियों पर व्यापक प्रशिक्षण और प्रमाणन पाठ्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लगभग 1000 इंजीनियरों को संबंधित क्षेत्रों में जापानी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ट्रैक  इंस्टालेशन और रखरखाव के लिए विश्व स्तरीय कौशल प्राप्त होगा।
 

Related Images