Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन परियोजना का एलिवेटेड हिस्सा

Published Date

135 कि.मी. लंबे सिविल निर्माण पैकेज में निम्नलिखित विशेष संरचनाएं बनाई जा रही हैं। यह बुलेट ट्रेन पैकेज के लिए पैकेज सी4 के बाद दूसरा सबसे बड़ा सिविल पैकेज है, जो गुजरात राज्य में 237 किलोमीटर लंबा है।

  • मेनलाइन की कुल लंबाई: 135.45 कि.मी. (महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर शिलफाटा और ज़ारोली गांव के बीच)
  • वायाडक्ट और पुल: 124.027 कि.मी.
  • भूमि संरचना: 5.361 कि.मी.
  • पुल और क्रॉसिंग: 36, 12 स्टील ब्रिज सहित 
  • स्टेशन: 3 (ठाणे, विरार, बोईसर)
  • पर्वतीय सुरंगें: 7
  • मुख्य नदी पुल: उल्हास नदी, वैतरणा और जगनी

अभी तक की प्रगति

  • मार्ग के साथ- साथ कई स्थानों पर पियर नींव और पियर का काम प्रगति पर है
  • तीनों स्टेशनों पर नींव का काम शुरू हो चुका है, बोईसर स्टेशन नींव की ढलाई शुरू करने वाला पहला स्टेशन है
  • तीन कास्टिंग यार्ड, 2 सेगमेंटल कास्टिंग के लिए और एक फुल स्पैन बॉक्स गर्डर (40 मीटर लंबा) के लिए परिचालित हैं 
  • लगभग 970 मीट्रिक टन वजन का पहला फुल स्पैन बॉक्स गर्डर दहानू के पास एक कास्टिंग यार्ड में ढाला गया है 
  • वैतरणा, उल्हास नदी और देसाई खाड़ी पर टेम्परेरी एक्सेस ब्रिज का काम अंतिम चरण में है। नदी पुल निर्माण के दौरान इन अस्थायी पुलों का उपयोग मानव और मशीनरी की आवाजाही के लिए किया जाएगा