Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ: अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन

Published Date

अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिज़ाइन शहर की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से प्रेरित है। स्टेशन की छत और बाहरी सज्जा (फैसाड) सैकड़ों पतंगों के एक सुंदर कैनवास का रूप प्रस्तुत करती है, जबकि छत्र (कैनोपी) का पैटर्न प्रसिद्ध सैयद सिद्दीकी की जाली के जटिल नक्काशीदार डिज़ाइन से प्रेरित है।

यह स्टेशन लगभग 38,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में मौजूदा पश्चिम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 10, 11 और 12 के ऊपर बनाया जा रहा है, जिससे पश्चिम रेलवे स्टेशन से फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से उत्कृष्ट एकीकरण (इंटीग्रेशन) सुनिश्चित होगा। इसके अलावा, यह स्टेशन गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कालूपुर मेट्रो स्टेशन से लिफ्ट, सीढ़ियाँ और एस्केलेटर के माध्यम से भी जुड़ा होगा।

  • प्लेटफॉर्म की संख्या: 2
  • स्टेशन की ऊँचाई: ज़मीन से 33.7 मीटर

यात्रियों की सुविधा और आराम के लिए स्टेशन में अनेक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जैसे:

  • प्रतीक्षालय (वेटिंग लाउंज), विश्राम कक्ष (रेस्ट रूम), नर्सरी, खुदरा एवं वाणिज्यिक आउटलेट्स आदि
  • विभिन्न परिवहन साधनों — कार, बस और ऑटो — के लिए पृथक पार्किंग क्षेत्र तथा पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ बे की व्यवस्था

स्टेशन कनेक्टिविटी:

  • बुलेट ट्रेन स्टेशन को अन्य परिवहन साधनों के साथ सुगम रूप से जोड़ने के लिए, मौजूदा रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में एक एकीकृत यात्री भवन (इंटीग्रेटेड पैसेंजर ट्रांज़िट बिल्डिंग) का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ यात्री एस्केलेटर और लिफ्ट के माध्यम से एक परिवहन साधन से दूसरे में आरामपूर्वक स्थानांतरित हो सकेंगे
  • यह भवन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से इस प्रकार जुड़ा होगा कि प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 9 तक आने वाले यात्रियों को पश्चिम रेलवे के फुट ओवर ब्रिज (FOBs) से सीधे कनेक्शन मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, यह भवन सारसपुर दिशा में स्थित भूमिगत कालूपुर मेट्रो स्टेशन से भी जुड़ा होगा
  • अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन से शहर के अन्य प्रमुख यातायात केंद्रों तक पहुँच भी सुगम होगी — अहमदाबाद हवाई अड्डा लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि गीता मंदिर सेंट्रल बस स्टैंड लगभग 3.5 किलोमीटर दूर है

स्टेशन प्रगति:

  • स्टेशन भवन का संरचनात्मक कार्य ट्रैक फ्लोर तक पूरा हो चुका है
  • आंतरिक कार्यों में यांत्रिक, विद्युत एवं प्लंबिंग (MEP) से संबंधित प्राथमिक सपोर्ट फिक्सिंग का कार्य प्रगति पर है
  • बाहरी सज्जा (फैसाड) के मॉक-अप कार्य तथा आर.सी. ट्रैक बेड बिछाने का कार्य जारी है
Related Images