Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ़: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद में 100 मीटर लम्बे 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में भूमिगत मेट्रो टनल के ऊपर 100 मीटर लम्बे स्टील ब्रिज का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह राज्य में परियोजना के लिए नियोजित कुल 17 स्टील ब्रिज में से गुजरात में पूरा हुआ 13वां स्टील ब्रिज है।

अहमदाबाद जिले में, बुलेट ट्रेन वायाडक्ट 30 से 50 मीटर तक के स्पैन- बाय -स्पैन संरचनाओं का उपयोग करके बनाया जा रहा है। हालाँकि, इस स्थान पर, मार्ग कालूपुर और शाहपुर मेट्रो स्टेशन के बीच जुड़ने वाली भूमिगत मेट्रो टनल के ऊपर से गुजरता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बुलेट ट्रेन संरचना से कोई भार मेट्रो सुरंग पर स्थानांतरित न हो, नींव को इससे काफी दूर रखा गया था। इसके लिए स्पैन की लंबाई को लगभग 100 मीटर तक बढ़ाने की आवश्यकता थी। परिणामस्वरूप, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और मेट्रो बुनियादी ढांचे दोनों के लिए संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, इस खंड पर सुपरस्ट्रक्चर कॉन्फ़िगरेशन को एसबीएस वियाडक्ट से स्टील ट्रस ब्रिज में फिर से डिजाइन किया गया था।

ब्रिज को साइट पर ज़मीन से 16.5 मीटर की ऊंचाई पर अस्थायी ट्रस पर असेंबल किया गया। असेंबली पूरी होने के बाद, अस्थायी सपोर्ट्स को सावधानी से हटाया गया और ब्रिज को नीचे लाकर स्थायी सपोर्ट प्रणाली पर ठीक से रखा गया, जिससे सुरक्षा और स्ट्रक्चरल सटीकता सुनिश्चित हो सके।

1098 मीट्रिक टन वजन वाला यह स्टील  ब्रिज पश्चिमी रेलवे की अहमदाबाद साबरमती मुख्य लाइन के समानांतर स्थित है। इस संरचना की ऊँचाई 14 मीटर और चौड़ाई 15.5 मीटर है। इसे महाराष्ट्र के वर्धा में एक कार्यशाला में तैयार किया गया था और फिर ट्रेलरों पर साइट तक ले जाया गया।

मुख्य संरचना के संयोजन में आसानी के लिए, साइट पर 11.5x100 मीटर का एक अस्थायी प्लेटफॉर्म बनाया गया। यह स्टील ब्रिज लगभग 45,186 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (टीटीएचएस) बोल्ट और इलास्टोमेरिक बेयरिंग से बनाया गया है तथा बेहतर स्थायित्व के लिए इस पर सी5 सिस्टम सुरक्षात्मक पेंटिंग की कोटिंग की गई है।

Related Images