Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए डीएफसीसीआईएल ट्रैक पर 70 मीटर लंबा 'मेक इन इंडिया' स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया

Published Date

परियोजना के लिए सात स्टील ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है जिसमें 10,000 मीट्रिक टन से अधिक स्टील का उपयोग किया गया है  

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 8 अप्रैल 2025 को गुजरात में वडोदरा के पास दो डीएफसीसीआईएल ट्रैक पर 70 मीटर लंबा स्टील ब्रिज का निर्माण किया गया।

यह पूरे कॉरिडोर के लिए नियोजित 28 स्टील ब्रिज में से गुजरात में परियोजना के लिए पूरा किया गया सातवाँ स्टील ब्रिज है। इन सात स्टील ब्रिज के निर्माण में 10,000 मीट्रिक टन से अधिक स्टील का उपयोग किया गया है, जिससे भारत में इस्पात उद्योग को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

13 मीटर ऊंचाई और 14 मीटर चौड़ाई वाले इस 674 मीट्रिक टन स्टील ब्रिज को कोलकाता में दुर्गापुर स्थित कार्यशाला में तैयार किया गया है और इसे इंस्टालेशन के लिए ट्रेलरों पर साइट पर ले जाया गया। ब्रिज को 49 मीटर लंबे लॉन्चिंग नोज़ का उपयोग करके लॉन्च किया गया है, जिसका वजन लगभग 204 मीट्रिक टन है। 

ब्रिज के निर्माण में लगभग 28800 टोर-शियर प्रकार उच्च शक्ति (टीटीएचएस) बोल्ट का उपयोग किया गया, जिनमें सी5 प्रणाली पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग्स शामिल है, जिन्हें 100 वर्ष के जीवनकाल के लिए डिजाइन किया गया है। ब्रिज को अस्थायी ट्रेस्टल्स पर जमीन से 18 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया और इसे मैक-मिश्र धातु बार का उपयोग करते हुए 2 अर्ध-स्वचालित जैक की स्वचालित प्रणाली से खींचा गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन थी। 

डीएफसीसी ट्रैक पर इंटरमिटेंट ब्लॉक के साथ 12 घंटे के भीतर लॉन्चिंग पूरी की गई। ब्रिज लॉन्चिंग की सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक्स आवश्यक है जिसे माल ढुलाई सेवाओं में व्यवधान को कम करने के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाता है।

निर्मित स्टील ब्रिज का विवरण 

क्रम संख्या स्थान स्टील ब्रिज की लंबाई
(मीटर में)
स्टील ब्रिज का वजन
(मीट्रिक टन में)
1 राष्ट्रीय राजमार्ग 53, सूरत 70 673
2 भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मुख्य लाइन पर, नाडियाड के पास 100 1486
3 दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर, वडोदरा के पास 230 (130 + 100) 4397
4 दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास 100 1464
5 पश्चिम रेलवे, वडोदरा 60 645
6 सूरत में दो डीएफसीसी ट्रैक और दो पश्चिम रेलवे ट्रैक पर 100, 60 1432
7 वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक पर 70 674
कुल 10,771
Related Images