Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 10वां स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया

Published Date

यह अहमदाबाद जिले में लॉन्च किया गया पहला स्टील ब्रिज है>

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 10वे स्टील ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद, गुजरात में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 60 मीटर लंबाई वाले इस स्टील ब्रिज को रेलवे ट्रैक के पास स्थित पश्चिमी रेलवे सुविधा (लॉन्ड्री) के ऊपर लॉन्च किया गया। महीनों की बारीक योजना और तैयारी के बाद, ब्रिज की लॉन्चिंग केवल 7 घंटे में सटीकता के साथ पूरी की गई। यह परियोजना के लिए अहमदाबाद जिले में लॉन्च किया गया पहला स्टील ब्रिज है।

इस पुल को पार्श्विक रूप से लॉन्च करने के लिए, इसे अस्थायी ट्रैसलों पर जमीन से 16.5 मीटर की ऊँचाई पर असेंबल किया गया और फिर इसे साइड-स्ल्यू किया गया, जिसमें प्रत्येक की 200-टन क्षमता वाले दो अर्ध-स्वचालित जैक का उपयोग किया गया, जो स्थिरता के लिए लॉकिंग ट्रॉली द्वारा समर्थित है।

12 मीटर ऊंचाई और 11.4 मीटर चौड़ाई वाले इस 485 मीट्रिक टन वजनी स्टील ब्रिज का निर्माण वर्धा (नागपुर, महाराष्ट्र) स्थित एक कार्यशाला में किया गया और इसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रेलरों का उपयोग करके अहमदाबाद लाया गया। पुल निर्माण में लगभग 20360 टॉर-शियर प्रकार के उच्च शक्ति वाले (टीटीएचएस) बोल्ट का उपयोग किया गया, जो कि बेहतर स्थायित्व और कंपन नियंत्रण के लिए सी5 प्रणाली सुरक्षात्मक पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बीयरिंग के साथ लेपित है।

मुख्य संरचना के संयोजन के लिए 35x60 मीटर का एक अस्थायी प्लेटफ़ॉर्म बनाया गया। अनुप्रस्थ (transverse) गति के दौरान ट्रैक बीम को मज़बूत करने के लिए, अतिरिक्त अस्थायी ब्रैकेट लगाए गए। कुल मिलाकर, 14 स्किड व्यवस्थाओं का उपयोग किया गया, जिनमें से चार विशेष रूप से अनुप्रस्थ प्रक्षेपण (transverse launching) के लिए थीं। 

अहमदाबाद में मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन वायडक्ट रेलवे ट्रैक, फ्लाईओवर, नहर, साबरमती नदी पर एक नदी पुल और छह स्टील ब्रिज सहित 31 क्रॉसिंग से होकर गुज़र रहा है।

पूरे कॉरिडोर के लिए कुल 28 स्टील ब्रिज की योजना बनाई गई है, जिनमें से 17 गुजरात में और 11 महाराष्ट्र में है।

पूर्ण हो चुके स्टील ब्रिज का विवरण

क्र.सं. स्थान स्टील ब्रिज की लंबाई (मीटर में) स्टील ब्रिज का वजन (मीट्रिक टन में)
1 राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर, सूरत, गुजरात 70 673
2 भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मुख्य लाइन पर, नडियाड, गुजरात 100 1486
3 दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर, वडोदरा, गुजरात 230 (130 + 100) 4397
4 दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास 100 1464
5 पश्चिम रेलवे ट्रैक के ऊपर, वडोदरा, गुजरात 60 645
6 सूरत, गुजरात में दो डीएफसीसी ट्रैक और दो वेस्टर्न रेलवे ट्रैक के ऊपर 100, 60 2040
7 गुजरात के वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर 70 674
8 भरूच के पास डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर, गुजरात 100 1400
9 एनएच-48 के ऊपर, नडियाड, गुजरात 2 x 100 2884
10 अहमदाबाद, गुजरात में रेलवे सुविधा (लॉन्ड्री) के ऊपर 60 485
Related Images