मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना द्वारा अहमदाबाद जिले में कैडिला फ्लाईओवर पर 70 मीटर लंबा 11वां स्टील ब्रिज लॉन्च किया गया।
यह 670 मीट्रिक टन स्टील ब्रिज, भारतीय रेलवे के अहमदाबाद मुंबई ट्रैक के समानांतर स्थित है। इसकी ऊंचाई 13 मीटर और चौड़ाई 14.1 मीटर है। इसे गुजरात के नवसारी में एक वर्कशॉप में बनाया गया है और इसे हेवी ड्यूटी ट्रेलर का इस्तेमाल करके साइट पर लाया गया था।
स्टील ब्रिज की असेंबली कैडिला फ्लाईओवर और भारतीय रेलवे की पटरियों के पास खास तौर पर डिज़ाइन किए गए स्टील स्टेजिंग पर की गई है, जो ज़मीन से 16.5 मीटर ऊपर था। यह स्टील ब्रिज लगभग 29,300 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (टीटीएचएस) बोल्ट से बना है और ज़्यादा टिकाऊपन के लिए सी 5 सिस्टम पेंटिंग से कोट किया गया है।
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए कुल 28 स्टील ब्रिज बनाने की योजना है, जिनमें से 17 गुजरात में और 11 महाराष्ट्र में हैं।
पूरे हो चुके स्टील ब्रिज का विवरण
| क्र. सं. | स्थान | स्टील ब्रिज की लंबाई (मीटर में) | स्टील ब्रिज का वजन (मीट्रिक टन में) |
|---|---|---|---|
| 1 | राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के पास, सूरत, गुजरात | 70 | 673 |
| 2 | भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मेन लाइन पर, गुजरात में नडियाद के पास | 100 | 1486 |
| 3 | दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे पर, वडोदरा, गुजरात के पास | 230 (130 + 100) | 4397 |
| 4 | दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास | 100 | 1464 |
| 5 | पश्चिमी रेलवे, वडोदरा, गुजरात | 60 | 645 |
| 6 | सूरत, गुजरात में दो डीएफसीसी ट्रैक और दो वेस्टर्न रेलवे ट्रैक के ऊपर | 100, 60 | 2040 |
| 7 | गुजरात के वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर | 70 | 674 |
| 8 | गुजरात के भरूच के पास डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर | 100 | 1400 |
| 9 | नडियाद, गुजरात के पास एनएच-48 के ऊपर | 2 × 100 | 2884 |
| 10 | अहमदाबाद, गुजरात में रेलवे सुविधा (लॉन्ड्री) के ऊपर | 60 | 485 |
| 11 | कैडिला फ्लाईओवर के ऊपर, अहमदाबाद, गुजरात | 70 | 670 |

