Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए डीएफसीसी ट्रैक पर 100 मीटर लंबे ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की निरंतर प्रगति के अंतर्गत, गुजरात में भरूच के पास डीएफसीसी ट्रैक पर 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा किया गया। परियोजना के लिए यह गुजरात में बनने वाले 17 स्टील  ब्रिज तथा सम्पूर्ण कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज में से आठवां स्टील ब्रिज है।

लगभग 1,400 मीट्रिक टन वजनी यह स्टील ब्रिज 14.6 मीटर ऊंचा और 14.3 मीटर चौड़ा है। इसे त्रिची की एक कार्यशाला में तैयार किया गया है और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए ट्रेलरों का उपयोग करके साइट पर ले जाया गया। ब्रिज को 84 मीटर लंबे लॉन्चिंग नोज़ का उपयोग करके लॉन्च किया गया, जिसका वजन लगभग 600 मीट्रिक टन है।

निर्माण में लगभग 55,300 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (टीटीएचएस) बोल्ट का उपयोग किया गया है, जिसमें सी5 सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग शामिल हैं और  जिन्हें 100 साल के जीवनकाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। ब्रिज को अस्थायी ट्रेस्टल्स पर जमीन से 18 मीटर की ऊंचाई पर साइट पर जोड़ा गया और मैक-अलॉय बार का उपयोग करके 2 अर्ध-स्वचालित जैक की स्वचालित प्रणाली के साथ खींचा गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन है। 

डीएफसीसी ट्रैक पर इंटरमिटेंट ब्लॉक के साथ लॉन्चिंग पूरी की गई। ब्रिज लॉन्चिंग की सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक्स आवश्यक है जिसे माल ढुलाई सेवाओं में व्यवधान को कम करने के लिए चरणबद्ध तरीके से किया जाता है।

गुजरात में निर्मित स्टील ब्रिज का विवरण

क्र.सं. स्थान स्टील ब्रिज की लंबाई (मीटर में) स्टील ब्रिज का वजन (मीट्रिक टन में)
1 राष्ट्रीय राजमार्ग 53, सूरत 70 673
2 भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मुख्य लाइन पर, नाडियाड के पास 100 1486
3 दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर, वडोदरा के पास 230 (130 + 100) 4397
4 दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास 100 1464
5 पश्चिम रेलवे, वडोदरा 60 645
6 सूरत में दो डीएफसीसी ट्रैक और दो पश्चिमी रेलवे ट्रैक पर 100, 60 2040
7 वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर 70 674
8 भरुच के पास डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर 100 1400
Related Images