Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में NH-48 पर 210 मीटर लम्बे पुल का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

गुजरात के वलसाड जिले में पंचलाई के पास वाघलधारा गांव में, राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-चेन्नई) को पार करने के लिए 210 मीटर लंबा पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल का निर्माण 2 जनवरी, 2025 को पूरा किया गया।

इस पुल में 72 प्रीकास्ट सेगमेंट हैं और इसका फैलाव 40 मीटर + 65 मीटर + 65 मीटर + 40 मीटर है। इसे बैलेंस्ड कैंटिलीवर विधि का उपयोग करके बनाया गया है, जो बड़े स्पैन के लिए उपयुक्त की जाती है।

सूरत और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच नवसारी जिले में एनएच-48 को पार करने वाले दो पीएससी पुल पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें पुल की लंबाई क्रमशः 260 मीटर और 210 मीटर है।

वाघलधारा के पास नवनिर्मित यह पुल वापी और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है। यह देखते हुए कि एनएच-48 भारत के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है, वाहनों और श्रमिकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्माण की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई, साथ ही निर्बाध यातायात प्रवाह बनाए रखा गया और सार्वजनिक असुविधा को कम किया गया।

निर्माण के दौरान वाहनों को निलंबित भार के नीचे या एक मीटर की छाया सीमा के भीतर से गुजरने से रोकने के लिए राजमार्ग के दोनों ओर अतिरिक्त लेन बनाई गईराजमार्ग यातायात में किसी भी प्रकार की बाधा से बचने के लिए चरणबद्ध यातायात डायवर्जन योजना लागू की गई, जिसकी लगातार निगरानी की गई।

एनएच-48 पर एमएएचएसआर के पुलों का निर्माण 
 

क्र.स. पुल की लंबाई
(मीटर में)
स्पैन कॉन्फ़िगरेशन बुलेट ट्रेन स्टेशन ज़िला पूरा होने की तिथि
तीसरा पीएससी पुल 210 40 मीटर + 65 मीटर + 65 मीटर + 40 मीटर कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन वापी और बिलिमोरा के बीच वलसाड 2 जनवरी 2025
दूसरा पीएससी पुल 210 40 मीटर + 65 मीटर + 65 मीटर + 40 मीटर कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन सूरत और बिलिमोरा के बीच नवसारी 1 अक्टूबर 2024
पहला पीएससी पुल 260 50 मीटर + 80 मीटर + 80 मीटर + 50 मीटर कॉन्फ़िगरेशन के चार स्पैन सूरत और बिलिमोरा के बीच नवसारी 18 अगस्त 2024