Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एनएच-64 और भारतीय रेलवे ट्रैक पर 230 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के 130 मीटर स्पैन को लॉन्च किया गया

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना द्वारा गुजरात के भरूच जिले के कंथारिया गांव के पास नेशनल हाईवे-64 और इंडियन रेलवे ट्रैक की भरूच दहेज फ्रेट लाइन पर 230 मीटर (130 + 100) लंबे स्टील ब्रिज के 130 मीटर स्पैन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

इस सतत् स्टील ब्रिज में 130 मीटर और 100 मीटर के दो स्पैन हैं। 130 मीटर का स्पैन, 9 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसकी ऊंचाई लगभग 18 मीटर और चौड़ाई 14.9 मीटर है, और इसका वज़न लगभग 2780 मीट्रिक टन है। गुजरात के भुज की वर्कशॉप में बनाए गए इस स्टील ब्रिज को 100 साल की लाइफस्पैन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

लगभग 1,22,146 टॉर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (TTHS) बोल्ट, C5 सिस्टम पेंटिंग और मेटैलिक बेयरिंग से बना यह स्टील ब्रिज ज़मीन से 14 मीटर की ऊंचाई पर टेम्पररी ट्रेस्टल्स पर असेंबल किया गया और इसे मैक-अलॉय बार के साथ दो सेमी-ऑटोमैटिक जैक का इस्तेमाल करके धकेला गया, जिनमें से हर एक 250 टन वज़न उठा सकता है।

फ्रेट ट्रैक पर बीच-बीच में ब्लॉक और NH-64 पर रोड डायवर्जन के साथ 12 घंटे के अंदर ब्रिज लॉन्चिंग का काम पूरा किया गया। ये ब्लॉक सुरक्षा बनाए रखने और फेज्ड लॉन्चिंग प्रोसेस के दौरान सटीक काम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक थे। सभी गतिविधियों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई ताकि सड़क उपयोगकर्ताओं और चल रहे फ्रेट संचालन में न्यूनतम व्यवधान हो सके।

पूरे हो चुके स्टील ब्रिज का विवरण

क्र.सं. स्थान स्टील ब्रिज की लंबाई (मीटर में) स्टील ब्रिज का वजन (टन में)
1 राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर, सूरत, गुजरात 70 673
2 भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मेन लाइन के ऊपर, गुजरात में नडियाद के पास 100 1486
3 दिल्ली-मुंबई नेशनल एक्सप्रेसवे के ऊपर, वडोदरा, गुजरात के पास 230 (130 + 100) 4397
4 दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास 100 1464
5 वेस्टर्न रेलवे लाइन के ऊपर, वडोदरा, गुजरात 60 645
6 दो डीएफसीसी ट्रैक और दो वेस्टर्न रेलवे ट्रैक के ऊपर, सूरत, गुजरात 100, 60 2040
7 गुजरात के वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर 70 674
8 गुजरात के भरूच के पास डीएफसीसी ट्रैक के ऊपर 100 1400
9 एनएच-48 पर, नडियाद, गुजरात के पास 2 × 100 2884
10 अहमदाबाद, गुजरात में रेलवे सुविधा (लॉन्ड्री) के ऊपर 60 485
11 अहमदाबाद, गुजरात में कैडिला फ्लाईओवर के ऊपर 70 670
12 एनएच-64 और भरूच दहेज फ्रेट लाइन ऑफ आईआर के ऊपर, भरूच, गुजरात स्पैन 1 : 130 मीटर (पूर्ण हो चुका है) – 2780 टन
स्पैन 2 : 100 मीटर (काम चल रहा है)
Related Images