गुजरात के नाडियाड के पास एनएच-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला हाईवे) पर 2 x 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के पहले 100 मीटर स्पैन को लॉन्च किया गया।
इस ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज में दो 100 मीटर लंबे स्टील स्पैन शामिल हैं, जिन्हें बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए एनएच-48 को पार करने के लिए योजनाबद्ध किया गया है, जिनमें से एक स्पैन को को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
एनएच-48 छह लेन (प्रत्येक तरफ तीन लेन) वाला सबसे व्यस्त राजमार्ग है। ब्रिज के पहले स्पैन को एक छोर से लगभग 200 मीटर तक खिसकाकर तीन लेन के बीच राजमार्ग पर लॉन्च किया गया। इस व्यस्त राजमार्ग पर सुचारू यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने और सड़क उपयोगकर्ताओं के व्यवधान को कम करने के लिए, यह लॉन्चिंग प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से पूरी की गई।
इस स्टील ब्रिज के 100 मीटर स्पैन की ऊंचाई लगभग 14.6 मीटर, चौड़ाई 14.3 मीटर, और वजन लगभग 1414 मीट्रिक टन है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास सालासर की कार्यशाला में निर्मित इस स्टील ब्रिज को 100 साल की अवधि के लिए डिज़ाइन किया गया है।
पुल का निर्माण लगभग 57,200 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (Tor-Shear Type High Strength Bolts), C5 सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग के साथ किया गया है। ब्रिज को अस्थायी ट्रेस्टल्स पर जमीन से 14.9 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया और इसे mac-alloy bars का उपयोग करते हुए 2 semi-automatic जैक की स्वचालित प्रणाली से खींचा गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन है।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज की योजना बनाई गई है। इनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं। गुजरात में रेलवे/डीएफसीसी ट्रैक, राजमार्ग और भिलोसा इंडस्ट्री पर सात स्टील ब्रिज का सफलतापूर्वक निर्माण किया जा चुका हैं।

