Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ: आणंद बुलेट ट्रेन स्टेशन

Published Date

आणंद शहर ‘भारत की दुग्ध नगरी’ (Milk City of India) के रूप में प्रसिद्ध है। स्टेशन का बाहरी स्वरूप (फैसाड) और आंतरिक डिज़ाइन दूध की बूंदों की तरल प्रकृति, आकृति और रंग से प्रेरित है, जो भारत की दुग्ध राजधानी आणंद के समीप स्थित होने को दर्शाता है।
 
प्रमुख विशेषताएँ:

  • स्टेशन की ऊँचाई – 25.6 मीटर
  • कुल निर्मित क्षेत्र – 44,073 वर्गमीटर

यह स्टेशन तीन मंज़िला होगा, जिसमें दो साइड प्लेटफॉर्म और उनके बीच चार ट्रैक होंगे। स्टेशन में सभी आधुनिक और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यहाँ टिकटिंग और प्रतीक्षालय, नर्सरी, शौचालय, सूचना केंद्र, रिटेल सेंटर आदि की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक प्रकाश के लिए छत और बाहरी भागों में स्काइलाइट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
 
स्टेशन बिल्डिंग के समीप यात्रियों के लिए कार, दोपहिया, ऑटो और बसों हेतु पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ तथा पार्किंग सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। साथ ही, एक सुव्यवस्थित पैदल यात्री प्लाज़ा भी विकसित किया जाएगा।
 
निकटतम रेलवे स्टेशन उत्तरसंडा रेलवे स्टेशन है, जो स्टेशन से लगभग 600 मीटर पूर्व दिशा में स्थित है, जबकि निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन नडियाद जंक्शन है, जो लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। निकटतम हवाई अड्डा वडोदरा हवाई अड्डा है, जो 54 किलोमीटर दूर है, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद, स्टेशन से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
यह स्टेशन सभी प्रमुख परिवहन साधनों के एकीकरण के माध्यम से एक महत्वपूर्ण परिवहन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर, तेज़ और सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
 
आणंद बुलेट ट्रेन स्टेशन की प्रगति

स्टेशन के तीनों स्तरों पर स्लैब कास्टिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। छत की संरचनात्मक स्टील और रूफ शीटिंग का कार्य भी पूरा हो गया है। बाहरी फैसाड की संरचनात्मक स्टील का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर स्थापित किए जा चुके हैं। क्लैडिंग और सीढ़ियों के फिनिशिंग कार्य प्रगति पर हैं।

Related Images