मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तीन रोलिंग स्टॉक डिपो शामिल हैं जो गुजरात के साबरमती और सूरत तथा महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित हैं।
लगभग 27 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला सूरत रोलिंग स्टॉक डिपो, ट्रेनों के चालू करने और उनके रखरखाव के लिए आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ट्रेनसेट के हल्के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक उपकरण होंगे; साथ ही यहाँ निरीक्षण बे, वॉशिंग प्लांट, स्टेबलिंग लाइनें आदि भी उपलब्ध होंगी।
डिपो परिसर में रोलिंग स्टॉक का दैनिक और नियमित निरीक्षण किया जाएगा। वर्तमान में दो (02) निरीक्षण-सह-स्टेबलिंग लाइनें प्रदान की जा रही हैं और भविष्य में चार (04) स्टेबलिंग लाइनों की सुविधा की योजना है। निरीक्षण के अलावा, डिपो में अनिर्धारित मरम्मत और व्हील री-प्रोफाइलिंग की सुविधाएं भी होंगी।
ये सुविधाएँ भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल संचालन को सुनिश्चित करेंगी।

