Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए कावेरी नदी पर पुल का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

यह गुजरात में निर्मित 20 नदी पुलों में से 11वां नदी पुल है

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नवसारी जिले में कावेरी नदी पर पुल का निर्माण 25 अगस्त 2024 को पूरा किया गया 

पुल की मुख्य विशेषताएं:

  • लंबाई: 120 मीटर
  • 3 फुल स्पैन गर्डर्स (प्रत्येक 40 मीटर) से मिलकर बना है
  • पियर्स की ऊंचाई - 13 मीटर से 21 मीटर है
  • इसमें 4 मीटर व्यास का एक (01) और 5 मीटर व्यास के तीन (03) गोलाकार पियर्स है
  • यह पुल वापी और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच में है। इन दो स्टेशन के बीच में कोलक, पार और औरंगा नदी पर भी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है
  • यह नदी अंबिका नदी की ट्रीब्यूटरी में से एक है, जो महाराष्ट्र राज्य के साथ गुजरात राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में वंसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है
  • कावेरी नदी, वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से 46 कि.मी. और बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशन से 04 कि.मी. की दूरी पर है
  • अन्य नदी पुलों का निर्माण, पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला), वेंगानिया (नवसारी जिला), मोहर (खेड़ा जिला), धाधर (वडोदरा जिला), कोलक (वलसाड जिला) और वात्रक नदी (खेड़ा जिला) पर किया जा चुका है