Published Date
मुंबई में (घनसोली के पास) सावली में जमीन के करीब 39 मीटर नीचे दूसरी टनल बोरिंग मशीन (TBM) की असेंबली शुरू हो गई है। ये TBM सावली से विक्रोली की तरफ अपना सफर शुरू करेगी।
आज 190 मीट्रिक टन वज़न वाली गैन्ट्री नीचे उतारी गई। इसकी लंबाई 18 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर और ऊंचाई 9 मीटर है।
दोनों TBM में मिलाकर कुल 4 गैन्ट्री होंगी, जिन्हें मेन शील्ड असेंबली और कटरहेड से जोड़ा जाएगा।
ये गैन्ट्री TBM के साथ पूरे बने हुए टनल में आगे बढ़ती रहेंगी और खुदाई, वॉटरप्रूफिंग, टनल लाइनिंग सेगमेंट लगाने जैसे ज़रूरी कामों में मदद करेंगी।
सावली शाफ्ट में जगह कम होने की वजह से 39 मीटर नीचे TBM की असेंबली बहुत सोच-समझकर प्लान की गई है।
TBM की शुरुआती ड्राइव जुलाई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।

