Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ: वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन

Published Date

वडोदरा बुलेट ट्रेन स्टेशन का निर्माण भारतीय रेलवे के वडोदरा रेलवे स्टेशन के निकट, पंड्या ब्रिज के पास किया जा रहा है। यात्रियों को भारतीय रेलवे और बुलेट ट्रेन के बीच निर्बाध एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह स्टेशन भारतीय रेलवे के मौजूदा प्लेटफॉर्म संख्या 7 के ऊपर बनाया जा रहा है। इस एकीकरण के माध्यम से यात्रियों को दोनों सेवाओं के बीच आसानी से स्थानांतरण (इंटरचेंज) की सुविधा प्राप्त होगी।

स्टेशन का वर्तमान स्थान पश्चिम रेलवे स्टेशन तथा शहर एवं अंतरराज्यीय बस डिपो के साथ उत्कृष्ट मल्टीमोडल कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

स्टेशन का डिज़ाइन शहर में पाए जाने वाले बरगद (वट) के वृक्ष की आकृति एवं पत्तियों से प्रेरित है। स्टेशन के आंतरिक भागों की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि यात्री क्षेत्रों में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश उपलब्ध हो तथा बाहरी आकाश का दृश्य भी दिखाई दे।

यात्रियों की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर प्रतीक्षालय, शिशु देखभाल कक्ष (बेबी केयर), रेस्ट रूम, रिटेल आउटलेट्स सहित अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, कार, बस एवं ऑटो जैसे विभिन्न परिवहन साधनों के लिए पृथक पार्किंग क्षेत्र तथा पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ बे की व्यवस्था भी की गई है।

स्टेशन की वर्तमान प्रगति

स्टेशन के कॉनकोर्स, ट्रैक तथा प्लेटफॉर्म स्तर पर स्लैब कास्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में स्ट्रक्चरल स्टील इरेक्शन का कार्य प्रगति पर है।

Related Images