Published Date
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 12 फरवरी 2025 को 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह महत्वपूर्ण अवसर एनएचएसआरसीएल की उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के 9 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है।
परियोजना की स्थिति
- 260 किलोमीटर से अधिक वायाडक्ट और 360 किलोमीटर पियर कार्य पूरा हो चुका है
- गुजरात में छह स्टील ब्रिज, चार पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) ब्रिज और 13 रिवर ब्रिज का निर्माण किया जा चुका है
- 95 किलोमीटर से अधिक आरसी ट्रैक बेड और वायाडक्ट पर रेल की वेल्डिंग का काम शुरू हो चुका है
- गुजरात में 100 किलोमीटर से अधिक वायाडक्ट पर नॉइज़ बैरियर इनस्टॉल किये जा चुके हैं
- गुजरात में ओवरहेड विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है
- गुजरात में 8 बुलेट ट्रेन स्टेशनों में से 6 पर संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है
- महाराष्ट्र में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन पर तीन एलिवेटेड स्टेशनों और बेस स्लैब पर काम प्रारंभ हो चुका है
- बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के लिए खुदाई शुरू हो गई है। विक्रोली और सावली शाफ्ट सुरंग बोरिंग मशीनों के लिए तैयार हैं, और NATM भाग तीन मुखों से 2.5 किलोमीटर से अधिक की हेडिंग हो चुकी है
- पालघर जिले में 7 पर्वतीय सुरंगों पर निर्माण शुरू हो चुका है
- 100 से अधिक साइटों पर नुक्कड़ नाटक- सुरक्षा स्थल पर सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिसमें लगभग 13,000 श्रमिक शामिल हुए
- सूरत, नवसारी और भरूच में तीन सेल्फ हेल्प ग्रुप की स्थापना की गई, जो आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए लागत प्रभावी सैनिटरी नैपकिन का उत्पादन करते हैं, महाराष्ट्र में बुज़ुर्गो के लिए लगभग 1,300 मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा प्रदान की गई
इस अवसर पर संगठन ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के सपने को साकार करने में कर्मचारियों की समर्पित सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।

