Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए रेल पटरियों की फ्लैश बट वेल्डिंग गुजरात में शुरू की गई

Published Date

बुलेट ट्रेन परियोजना के गुजरात हिस्से में ट्रैक निर्माण कार्य की प्रक्रिया चल रही है। सूरत और आणंद के पास ट्रैक निर्माण बेस (टीसीबी) स्थापित किये गए हैं । वायडक्ट पर 200 मीटर लंबे पैनल बनाने के लिए रेल की फ्लैश बट वेल्डिंग शुरू हो गई है।

परियोजना के लिए सूरत और वडोदरा में 35,000 मीट्रिक टन से अधिक रेल और ट्रैक निर्माण मशीनरी के चार सेट (04) प्राप्त हुए हैं।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में जापानी शिंकानसेन ट्रैक प्रणाली पर आधारित बैलास्टलेस ट्रैक की जे-स्लैब ट्रैक प्रणाली होगी। यह पहली बार है, जब भारत में जे-स्लैब बैलास्टलेस ट्रैक प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।

ट्रैक निर्माण  की पूरी प्रक्रिया जापानी विनिर्देशों के अनुसार विशेष रूप से डिजाइन और निर्मित अत्याधुनिक मशीनों के साथ मशीनीकृत है। मशीनों में रेल फीडर कार, ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार, कैम बिछाने वाली कार और फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन शामिल हैं, जिनका उपयोग ट्रैक निर्माण कार्यों के लिए किया जाएगा। 

ट्रैक बिछाने से संबंधित कार्यों के निष्पादन की कार्यप्रणाली को समझने के लिए, विभिन्न मॉड्यूलों पर भारतीय इंजीनियरों, वर्क लीडर्स और तकनीशियनों को संबंधित क्षेत्रों के जापानी विशेषज्ञों द्वारा व्यापक प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रदान किया जा रहा है।

ट्रैक संबंधी कार्यों के लिए उपयोग की जा रही मशीनों पर अतिरिक्त जानकारी:

फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन (एफबीडब्ल्यूएम)
25 मीटर लंबी 60 किलोग्राम जेआईएस रेल को फ्लैश बट वेल्डिंग मशीन (एफबीडब्ल्यूएम) का उपयोग करके वायाडक्ट के ऊपर टीसीबी (ट्रैक निर्माण आधार) के पास 200 मीटर लंबे पैनल बनाने के लिए वेल्ड किया जाता है। अब तक कुल 3 एफबीडब्ल्यूएम खरीदे जा चुके हैं। जेएआरटीएस द्वारा रेल वेल्ड फिनिशिंग और रेल वेल्ड परीक्षण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

ट्रैक स्लैब बिछाने वाली कार (टीएसएलसी)
प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब को वायडक्ट पर उठाया जाता है, विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए वैगनों पर लोड करके ट्रैक बिछाने के स्थान पर ले जाया जाता है। TSLC का उपयोग करके, जो एक बार में 5 स्लैब संभाल सकता है, ट्रैक स्लैब को RC ट्रैक बेड पर स्थिति में रखा जाता है। आज तक स्लैब बिछाने के काम के लिए 4 TSLC की व्यवस्था की गई है।

रेल फीडर कार (आरएफसी)

200 मीटर लंबे पैनलों को रेल फीडर कार और विशेष वैगनों का उपयोग करके RC ट्रैक बेड पर डाला और बिछाया जाता है। RFC रेल की पटरी (जोड़ी) को RC बेड के ऊपर धकेलेगा और RC ट्रैक बेड पर शुरू में अस्थायी ट्रैक बिछाया जाएगा। अब तक कुल 4 RFC खरीदे जा चुके हैं।

सीमेंट एस्फाल्ट मोर्टार इंजेक्शन कार (सीएएम कार)
आरसी बेड पर उचित स्थान पर ट्रैक स्लैब लगाने के बाद, सीएएम कार समानांतर ट्रैक पर चलती है। यह सीएएम कार सीएएम मिश्रण की सामग्री (डिजाइन अनुपात में) को मिलाती है और इस सीएएम मिश्रण को स्लैब के नीचे इंजेक्ट किया जाता है (विशेष रूप से तैयार सीएएम बैग में भरा जाता है) ताकि ट्रैक की आवश्यक लाइन और स्तर प्राप्त हो सके। अब तक 3 सीएएम कारें खरीदी जा चुकी हैं।