Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: निर्बाध कनेक्टिविटी के माध्यम से शहरों को जोड़ते हुए एक मज़बूत अर्थव्यवस्था का प्रतीक

Published Date

अहमदाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य के लिए मजबूत बनाएगा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना अहमदाबाद और पूरे कॉरिडोर के आर्थिक परिदृश्य को बदलते हुए  प्रमुख शहरों को एक एकीकृत आर्थिक शक्ति में जोड़ रहा है। यह हाई-स्पीड रेल केवल तेज़ यात्रा के लिए नहीं है - यह विकास, निवेश और क्षेत्रीय विकास के लिए उत्प्रेरक है।

अहमदाबाद इस बदलाव का केंद्र है, क्योंकि यह कॉरिडोर पर एकमात्र ऐसा शहर है, जहां दो बुलेट ट्रेन स्टेशन हैं- साबरमती और अहमदाबाद। ये स्टेशन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ व्यापार के अवसरों को बढ़ाएंगे, निवेश को आकर्षित करेंगे और एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में अहमदाबाद की स्थिति को मजबूत बनाएंगे ।

दोनों स्टेशन स्ट्रैटेजिक रूप से स्थित हैं और भारतीय रेलवे, मेट्रो नेटवर्क और बस सेवाओं के साथ पूरी तरह से एकीकृत होंगे, जिससे सुगम कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित अत्याधुनिक साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब शहरी गतिशीलता को और अधिक सुव्यवस्थित करेगा, जिससे निर्बाध परिवहन संभव होगा और साथ ही वाणिज्यिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह एकीकृत परिवहन प्रणाली आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार के रूप में कार्य करेगी, जो अहमदाबाद को मुंबई और अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से निर्बाध रूप से जोड़ेगी। अहमदाबाद से होकर गुजरने वाला 26 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन मार्ग व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों को जोड़ेगा, जिससे व्यवसायों और उद्योगों के लिए पहुँच और गतिशीलता बढ़ेगी। 

पूरा होने पर, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर इंटरसिटी यात्रा को फिर से परिभाषित करेगा, यात्रा के समय को कम करेगा और परिवहन का तेज़, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय तरीका प्रदान करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह:

•    व्यापारिक जिलों और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करके अहमदाबाद की आर्थिक क्षमता को बढ़ाएगा
•    रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा
•    भीड़भाड़ कम होगी और शहरी गतिशीलता में सुधार होगा, जिससे अहमदाबाद अधिक कुशल और प्रतिस्पर्धी बनेगा
•    विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रदर्शन करके भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महज एक परिवहन परियोजना नहीं है - यह आर्थिक प्रगति की आधारशिला है, जो अहमदाबाद के भविष्य को आकार देगी और इसे भारत की विकास गाथा में एक केन्द्रीय भूमिका में स्थापित करेगी।

प्रगति की स्थिति और तकनीकी विवरण:

अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन पश्चिम रेलवे के प्लेटफार्म 10, 11 और 12 के ऊपर निर्बाध रूप से बनाया जा रहा है और इसे लिफ्ट, सीढ़ियों और एस्केलेटर के माध्यम से कालूपुर मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। स्टेशन के प्रमुख संरचनात्मक कार्य, जिसमें कॉन्कोर्स, रेल और प्लेटफॉर्म स्लैब शामिल हैं, पूरा होने के करीब हैं, जबकि फिनिशिंग का काम चल रहा है।

इस बीच, मौजूदा साबरमती रेलवे यार्ड में स्थित साबरमती टर्मिनल स्टेशन को भारतीय रेलवे, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप के साथ पूरी तरह से एकीकृत किया जाएगा। स्टेशन पर संरचनात्मक कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें प्लेटफॉर्म-स्तर का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

बुलेट ट्रेन वायाडक्ट अहमदाबाद जिले में 31 प्रमुख क्रॉसिंग को पार करेगा। इन संरचनाओं को कुशल और तेज निर्माण सुनिश्चित करने के लिए स्पैन-बाय-स्पैन विधि (SBS), फुल स्पैन लॉन्चिंग विधि (FSLM) और स्टील ब्रिज जैसी उन्नत इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करके बनाया जा रहा है।

अहमदाबाद जिले में मार्ग का विवरण

कुल संरेखण 26 कि.मी.
बुलेट ट्रेन स्टेशनों की संख्या 2
फुल स्पैन लॉन्चिंग विधि (FSLM) द्वारा वायाडक्ट निर्माण 3.5 कि.मी.
स्पैन बाय स्पैन विधि (SBS) द्वारा वायाडक्ट निर्माण 19 कि.मी.
क्रॉसिंग की संख्या 31
इनमें से 6 स्टील ब्रिज हैं


 

Related Images