Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई एचएसआर स्टेशन

Published Date

मुंबई एचएसआर स्टेशन मुंबई अहमदाबाद एचएसआर कॉरिडोर पर एकमात्र भूमिगत स्टेशन है। इसमें 6 प्लेटफॉर्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर (16 कोच वाली बुलेट ट्रेन को समायोजित करने के लिए पर्याप्त) है। 

प्लेटफॉर्म को जमीनी स्तर से लगभग 24 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है। इसमें प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस फ्लोर समेत तीन मंजिलें होंगी। 

स्टेशन में दो प्रवेश/निकास द्वार की योजना बनाई गई है, एक मेट्रो लाइन 2बी के पास के मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने की सुविधा के लिए और दूसरा एमटीएनएल भवन की ओर।
 
स्टेशन की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही और कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म स्तर पर सुविधाओं के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। 

नेचुरल लाइटिंग व्यवस्था के लिए एक डेडिकेटेड स्काईलाइट का प्रावधान किया गया है। 
 
स्टेशनों पर यात्रियों के लिए नियोजित सुविधाओं में सुरक्षा, टिकटिंग, प्रतीक्षा क्षेत्र, बिजनेस क्लास लाउंज, नर्सरी, रेस्ट रूम, स्मोकिंग रूम, सूचना कियोस्क, खुदरा, सार्वजनिक सूचना और घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, मेट्रो, बसों, ऑटो और टैक्सियों जैसे परिवहन के अन्य साधनों के साथ एकीकरण की भी योजना बनाई गई है। 
 
कंस्ट्रक्शन अपडेट (12/09/2023)

बीकेसी स्टेशन के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि, जो लगभग 4.8 हेक्टेयर है, एनएचएसआरसीएल (नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) द्वारा कांट्रेक्टर को सौंपी जा चुकी है। 

स्टेशन का निर्माण बॉटम-अप विधि से किया जाएगा, जिसका मतलब है कि खुदाई का काम जमीनी स्तर से शुरू होगा और कंक्रीट का काम नींव से शुरू होगा। स्टेशन के लिए आवश्यक खुदाई काफी विस्तृत है, जो 32 मीटर की गहराई तक जाएगी, जिसकी अनुमानित मात्रा लगभग 18 लाख घन मीटर है।

इस तरह की गहरी खुदाई को सुरक्षित रूप से करने के लिए तथा मिट्टी को ढहने से रोकने के लिए एक ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम का निर्माण किया जाना चाहिए। इस सपोर्ट सिस्टम में 3382 सेकेंट (secant) पाइल्स का इंस्टालेशन शामिल होगा, जिनमें से प्रत्येक की गहराई 17 से 21 मीटर तक होगी। खुदाई की प्रगति के रूप में इन सेकेंट पाइल्स को विशिष्ट अंतराल (2.5 से 3.5 मीटर तक) पर ग्राउंड एंकर और वालर्स के साथ और सुदृढ़ किया जाएगा।

वर्तमान में, साइट पर 559 मजदूर और सुपरवाइज़र दिन-रात काम कर रहे हैं। परियोजना के आगे बढ़ने के साथ यह संख्या बढ़ा दी जाएगी। अनुमान के मुताबिक, चरम समय के दौरान प्रति दिन अधिकतम कार्यबल की आवश्यकता 6000 व्यक्तियों तक पहुंच सकती है।

साइट पर चल रही मुख्य गतिविधियों में, सेकेंट पाइल्स का इंस्टालेशन हैं, जिनको 14 पाइलिंग रिग्स के द्वारा किया जा रहा हैं।