मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए, महाराष्ट्र में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सावली (घनसोली के पास) के बीच 16 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण हेतु, टनल बोरिंग मशीन (TBM) को नीचे उतारने और उसे असेंबल करने का काम शुरू हो गया है।
महाराष्ट्र में बीकेसी और शिलफाटा के बीच इस परियोजना के लिए 21 कि.मी. लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इस सुरंग में भारत की पहली 7 कि.मी. लंबी समुद्र के नीचे की सुरंग भी शामिल है, जो ठाणे क्रीक के नीचे से गुज़रती है। 21 कि.मी. में से, एनएटीएम तरीकों का उपयोग करके 5 कि.मी. सुरंग पहले ही पूरी हो चुकी है और बाकी 16 कि.मी. सुरंग टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) की मदद से बनाई जाएगी।
यह सुरंग 13.1 मीटर व्यास वाली एक सिंगल-ट्यूब सुरंग होगी, जिसमें दो ट्रैक बनाए जाएँगे। यह सुरंग ज़मीन के स्तर से लगभग 25 से 57 मीटर गहरी होगी, और इसका सबसे गहरा निर्माण बिंदु पारसिक पहाड़ी से 114 मीटर नीचे होगा।
इस प्रक्रिया की शुरुआत मुख्य शील्ड के छह हिस्सों में से एक को नीचे उतारने से की गई, जिसका वज़न लगभग 170 मीट्रिक टन था। इस हिस्से की लंबाई लगभग 8.66 मीटर और चौड़ाई लगभग 7 मीटर है, और इसे महाराष्ट्र के विक्रोली में ज़मीन के स्तर से 56 मीटर की गहराई पर नीचे उतारा गया—जो कि 20 मंज़िला इमारत की ऊँचाई के बराबर है।
दो टीबीएम प्राप्त हो चुके हैं और संपूर्ण परीक्षण और कमीशनिंग के बाद सुरंग निर्माण कार्य शुरू होगा।
TBMs को नीचे उतारने के लिए, तीन (03) शाफ़्ट बनाए गए हैं:
- शाफ़्ट 1: बीकेसी में रिट्रीवल शाफ़्ट
- शाफ़्ट 2: विक्रोली में
- शाफ़्ट 3: सावली में (घंसोली के पास)
टीबीएम 1 विखरोली में शाफ्ट 2 से शुरू होगा और बीकेसी में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन के शाफ्ट 1 की ओर बढ़ेगा जबकि टीबीएम 2 सावली में शाफ्ट 3 से शुरू होगा और विखरोली की ओर बढ़ेगा । (ग्राफिक संलग्न)
दो टनल बोरिंग मशीनें (टीबीएम), जिनका वजन क्रमशः 3080 टन (टीबीएम-1) और 3184 टन (टीबीएम-2) है, देश में तैनात सबसे उन्नत सुरंग मशीनें हैं। ये उन्नत टीबीएम, मिक्स शील्ड / स्लरी तकनीक पर आधारित हैं, विशेष रूप से जटिल भूवैज्ञानिक परिस्थितियों में संचालन के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
हर टीबीएम की कुल लंबाई 95.32 मीटर है और इसमें कई ज़रूरी हिस्से शामिल हैं, जैसे कटर व्हील, मेन बेयरिंग, जॉ क्रशर, इरेक्टर, मेन शील्ड, टेल शील्ड, और चार खास गैंट्री जो टनल बनाने के काम में मदद करती हैं।
ये मशीनें अधिकतम कटरहेड गति 4 प्रति मिनट घूर्णन पर संचालित कर सकती हैं, अधिकतम खुदाई दर 49 मि.मी. प्रति मिनट तक, जो उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए स्थिर और नियंत्रित सुरंग निर्माण की गति सक्षम बनाती हैं।
तकनीकी विशिष्टताएँ:
- प्राप्त टीबीएम की संख्या: 2
- टीबीएम 1 का वजन: 3080 टन
- टीबीएम 2 का वजन: 3184 टन
- कटर हेड का व्यास: 13.6 मीटर
- टीबीएम प्रकार: मिक्स शील्ड / स्लीरी आधारित
- प्रत्येक टीबीएम की लंबाई: 95.32 मीटर
- टीबीएम के भाग: कटर व्हील, मुख्य बेयरिंग, जॉ क्रशर, एरेक्टर, मुख्य शील्ड, टेल शील्ड, गैंट्री 1-4
- गैन्ट्री 1 : ट्रांसफ़ॉर्मर, ऑपरेटर केबिन, ग्राउटिंग पंप, एसटीएस
- गैन्ट्री 2 : सेगमेंट लिफ़्टर, ग्राउट टैंक, होज़ व्हील
- गैन्ट्री 3 : एसटीएस पाइप वैगन, केबल बॉक्स
- गैन्ट्री 4 : वेंटिलेशन डक्ट
- गति: अधिकतम: 4 प्रति मिनट घूर्णन, अधिकतम खुदाई दर : 49 मि.मी./मिनट
- टीबीएम प्रारंभिक ड्राइव: जुलाई 2026
- मुख्य ड्राइव: अक्टूबर 2026
16 किलोमीटर लंबे टीबीएम हिस्से के लिए टनल लाइनिंग की कास्टिंग हेतु, 11.17 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला एक कास्टिंग यार्ड ठाणे जिले के महापे में स्थापित है। 7,700 रिंग बनाने के लिए 77,000 सेगमेंट ढाले जाएँगे। टनल की लाइनिंग के लिए खास रिंग सेगमेंट ढाले जा रहे हैं; हर रिंग में नौ घुमावदार सेगमेंट और एक 'की सेगमेंट' होगा, जिसमें हर सेगमेंट 2 मीटर चौड़ा और 0.5 मीटर (500 mm) मोटा होगा।
यह कास्टिंग यार्ड कास्टिंग कार्यों को स्वचालित और मशीनीकृत करने के लिए विभिन्न क्रेनों, गैंट्रियों और मशीनों से सुसज्जित है, जिससे सेगमेंट की कास्टिंग और स्टैकिंग के दौरान उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। इसके अतिरिक्त, इस सुविधा में कास्टिंग शेड, एक स्टैकिंग क्षेत्र, एक बैचिंग प्लांट और एक स्टीम क्यूरिंग क्षेत्र भी शामिल है।
सुरंग और आस-पास के क्षेत्र में मौजूद सभी ढांचों की सुरक्षित खुदाई सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इनमें सरफेस सेटलमेंट पॉइंट्स (एसएसपी), ऑप्टिकल डिस्प्लेसमेंट सेंसर्स (ओडीएस) या टिल्ट मीटर्स, बीआरटी (बाय रिफ्लेक्ट टारगेट/3D टारगेट), सुरंग की सतह पर सूक्ष्म तनाव मापने के लिए स्ट्रेन गेज, और पीक पार्टिकल वेलोसिटी (पीपीवी) या कंपन और भूकंपीय तरंगों की निगरानी के लिए सीस्मोग्राफ शामिल हैं।

