Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

बुलेट ट्रेन निर्माण स्थलों पर संवादात्मक नुक्कड़ नाटक श्रृंखला- “प्रयास” का आयोजन किया गया

Published Date

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उसे दोहराने के लिए, अहमदाबाद बुलेट ट्रेन निर्माण स्थान पर 18 अगस्त 2025 को नुक्कड़ नाटक श्रृंखला “प्रयास” का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत कॉरिडोर पर 40 निर्माण स्थलों (गुजरात में 29 और महाराष्ट्र में 11) को कवर किया जा रहा है। 

इन नुक्कड़ नाटकों में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं, जैसे ऊँचाई पर काम करना, भारी मशीनों के अंदर और आसपास काम करना, सड़कों और रेलमार्गों के पास काम करना और काम के दौरान मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल से बचना। ये नाटक श्रमिकों को हर समय सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

बुलेट ट्रेन निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिक देश के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं और भिन्न भाषाएँ और बोलियाँ बोलते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए नाटकों का प्रदर्शन सरल, स्पष्ट और समझने में आसान भाषा का उपयोग करके किया गया  हैं ताकि प्रभावी संचार सुनिश्चित किया जा सके।

यह अभियान गुजरात और महाराष्ट्र में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशनों, कास्टिंग यार्ड्स, सुरंग निर्माण स्थलों, डिपो, पुलों और वायाडक्ट्स को कवर करेगा ।

इससे पहले, एनएचएसआरसीएल द्वारा 100 नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था, जिनमें 15,000 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया था। 

एनएचएसआरसीएल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल सभी के लिए सुरक्षित कार्यस्थल हों। ये नुक्कड़ नाटक इसी दिशा में एक और कदम हैं।

Related Images