Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

एमएएचएसआर कॉरिडोर पर 75 किलोमीटर के पीयर निर्माण का काम पूरा

Published Date

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की मुख्य विशेषताएं
-    कुल लंबाई: 508.17 किमी
-    अधिकतम परिचालन गति: 320 किमी प्रति घंटा
-    लिया गया समय 

o    2.07 घंटे (सीमित स्टॉप)
o    2.58 घंटे (सभी स्टॉप)

-    स्टेशनों की कुल संख्या: 12
o    गुजरात: 8
o    महाराष्ट्र: 4

-    गुजरात में स्टेशन: वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद / नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती
-    महाराष्ट्र में स्टेशन: मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार और बोइसर
-    डिपो की संख्या: 3 

o    गुजरात: 2 (सूरत और साबरमती)
o    महाराष्ट्र: 1 (ठाणे)

-    संचालन नियंत्रण केंद्र: साबरमती
-    भूमि अधिग्रहण की स्थिति: 

    गुजरात: पहले से ही अधिग्रहित 98.81%
    दादरा नगर हवेली: 100%
    महाराष्ट्र: पहले से ही अधिग्रहित – 72.25%   (प्रा.-92.8%; सरकारी-92.28%; वन-शून्य)

गुजरात राज्य और डीएनएच में प्रोजेक्ट अपडेट
•    गुजरात और दादरा और नगर हवेली में, मार्ग के निर्माण के लिए 100% सिविल और ट्रैक अनुबंध यानी 352 किलोमीटर भारतीय ठेकेदारों को दिए जा चुके हैं।
•    गुजरात के 8 जिलों से गुजरने वाले संरेखण के साथ-साथ पाइल्स, फ़ाउंडेशन, पियर, पियर कैप, वायडक्ट और स्टेशनों के लिए गर्डरों की कास्टिंग और इरेक्शन का काम जोरों पर शुरू हो गया है। 
•    180 किमी लंबाई में पाइल्स, पाइल कैप्स, ओपन फाउंडेशन, वेल फाउंडेशन, पियर, पियर कैप्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 
•    वायाडक्ट सबस्ट्रक्चर: अब तक 157.8 किमी पाइलिंग, 88.4 किमी फाउंडेशन और 75.1 किमी पियर का काम पूरा हो चुका है।

•    विशेष पुल:

    राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, सिंचाई नहरों और रेलवे क्रॉसिंग पर लंबी स्टील संरचनाओं द्वारा पुलों का निर्माण किया जाएगा। 4 कार्यशालाओं में परीक्षण निर्माण पूरा कर लिया गया है और वास्तविक निर्माण प्रगति पर है।

    नर्मदा, ताप्ती, माही और साबरमती जैसी महत्वपूर्ण नदियों पर पुल का कार्य प्रगति पर है। स्थिति नीचे सारणीबद्ध है:
 

नर्मदा ब्रिज 22 में से, 15 वेल फाउंडेशनों पर काम चल रहा है
माही ब्रिज सभी 12 वेल फाउंडेशनों पर काम चल रहा है
ताप्ती ब्रिज 13 में से, 7 वेल फाउंडेशन पर काम चल रहा है
साबरमती ब्रिज भू-तकनीकी कार्य पूरा हो गया। टेस्ट पाइल का काम प्रगति पर है

 

 •    स्टेशन और डिपो:
    वापी से साबरमती तक सभी 8 एचएसआर स्टेशनों पर काम निर्माण के विभिन्न चरणों में है.
    सूरत डिपो - सभी 128 फाउंडेशन पूरे हो चुके हैं
    साबरमती डिपो- 4 फरवरी 22 को काम सौंपा गया है। मिट्टी का काम चल रहा है