Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया ब्रीफ: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन पर 60 मीटर लंबा ‘मेक इन इंडिया’ स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 22 अक्टूबर 2024 को 60 मीटर लंबा स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है ब्रिज का निर्माण, गुजरात के वडोदरा ज़िले में पश्चिमी रेलवे की बाजवा-छायापुरी कॉर्ड लाइन पर किया गया।                                                         

 

12.5 मीटर ऊंचे और 14.7 मीटर चौड़े 645 मीट्रिक टन के इस स्टील ब्रिज का निर्माण गुजरात के भचाऊ स्थित कार्यशाला में किया गया है और साइट पर इंस्टालेशन के लिए पहुंचाया गया।

 

ब्रिज असेंबली में लगभग 25659 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (टीटीएचएस) बोल्ट का उपयोग किया गया है, जिनमें सी5 (C5) सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग शामिल हैं और जो 100 साल के जीवनकाल के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। स्टील ब्रिज को अस्थायी ढांचे पर जमीन से 23.5 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया और इसे 2 सेमी-ऑटोमैटिक जैक के स्वचालित तंत्र से खींचा गया, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 250 टन है। इसमें मैक-अलॉय बार का इस्तेमाल किया गया है। इस स्थान पर पिएर की ऊंचाई 21 मीटर है।

 

सुरक्षा और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को सावधानीपूर्वक निष्पादित किया जा रहा है। जापानी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, भारत "मेक इन इंडिया" पहल के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए अपने स्वयं के तकनीकी और भौतिक संसाधनों का उपयोग कर रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए स्टील ब्रिज इस प्रयास का एक बड़ा उदाहरण है।

 

एमएएचएसआर कॉरिडोर के लिए नियोजित 28 स्टील ब्रिज में से यह पांचवां स्टील ब्रिज पूरा कर लिया गया है।