बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन, मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर एकमात्र भूमिगत स्टेशन है।
प्लेटफॉर्म को ज़मीन से करीब 26 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है। इसमें प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस फ्लोर समेत तीन मंजिलें होंगी। उक्त कार्य के लिए ज़मीन से 32 मीटर (लगभग 100 फीट) की गहराई तक खुदाई की जा रही है, जो 10 मंजिला इमारत के बराबर है।
स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफार्म की लंबाई लगभग 415 मीटर होगी (जो 16 कोच वाली बुलेट ट्रेन के लिए पर्याप्त है)। स्टेशन मेट्रो और सड़क मार्ग से जुड़ा होगा।
दो प्रवेश/निकास बिंदुओं की योजना बनाई गई है, एक मेट्रो लाइन 2बी के नजदीकी मेट्रो स्टेशन तक पहुंच की सुविधा के लिए और दूसरा एमटीएनएल भवन की ओर।
स्टेशन की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो।
प्राकृतिक रौशनी के लिए रोशनदान का प्रावधान किया गया है।
स्टेशन की प्रगति
- लगभग 76% खुदाई का काम (यानी 14.2 लाख क्यूबिक मीटर) पूरा हो चुका है। इस साइट से कुल 1872263 घन मीटर मिट्टी की खुदाई की जानी है
- साइट पर 120 घनमीटर/घंटा क्षमता के तीन बैचिंग प्लांट कार्यरत हैं। बैचिंग प्लांट में बर्फ संयंत्र और चिलर संयंत्र की व्यवस्था होती है जो कंक्रीट के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- साइट पर आधुनिक कंक्रीट लैब उपलब्ध है, जिसमें जल पारगम्यता परीक्षण, रैपिड क्लोराइड प्रवेश परीक्षण आदि जैसी सुविधाएं हैं। कंक्रीट से संबंधित सभी परीक्षण साइट पर ही किए जाते हैं और नमूनों को समय-समय पर प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में भेजा जाता है।
- बेस स्लैब के लिए M-60 और कॉलम के लिए M-80 कंक्रीट से निर्माण किया जाएगा। बेस स्लैब बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए सबसे गहरा निर्माण स्तर बनाएगा। केवल बेस स्लैब कास्टिंग के लिए लगभग 2 लाख घन मीटर कंक्रीट डाला जाएगा। अब तक 27,000 घन मीटर कंक्रीट डाली जा चुकी है।
- बेस स्लैब को तापमान नियंत्रित कंक्रीट के एम-60 ग्रेड से कास्ट किया जा रहा है। प्रत्येक बेस स्लैब कास्टिंग के लिए नियंत्रित तापमान पर 3000 से 4000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट की आवश्यकता होती है, जिसे इन-सीटू बैचिंग प्लांट और चिलर प्लांट द्वारा तैयार किया जा रहा है।
- साइट के लिए 100% सीकेंट पाइलिंग (3384 Nos.), कैपिंग बीम (2203 आरएमटी) और फ्लड वॉल (2078 आरएमटी) का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

