निर्माणाधीन वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन वलसाड जिले के डुंगरा गांव में वापी-सिलवासा रोड पर स्थित है। स्टेशन के फ़साड और इंटीरियर डिज़ाइन की संकल्पना गति (Speed) का प्रतिनिधित्व करती है।
स्टेशन का कुल निर्मित क्षेत्रफल 28,917 वर्ग मीटर है और इसकी ऊँचाई लगभग 22 मीटर है (ग्राउंड से ट्रस तक)।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन में बिज़नेस क्लास लाउंज, नर्सरी, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि जैसी सुविधाएं नियोजित की गई हैं।
स्टेशन को रणनीतिक रूप से शहर के प्रमुख बिंदुओं से जोड़ा जायेगा। यह वापी रेलवे जंक्शन से लगभग 7 कि.मी. और वापी बस स्टॉप से लगभग 7.5 कि.मी. की दूरी पर है। इसके अतिरिक्त, यह वापी GIDC (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) से केवल 5 कि.मी. की दूरी पर है, जिससे यह औद्योगिक क्षेत्र से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
स्टेशन की प्रगति
रेल और प्लेटफ़ॉर्म स्तर की स्लैब कास्टिंग का कार्य तथा स्टेशन के लिए स्ट्रक्चरल स्टील एरेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। छत की शीटिंग और विद्युत कार्य प्रगति पर हैं। स्टेशन के अहमदाबाद दिशा की ओर वाले अप्रोच वायाडक्ट का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मुंबई दिशा की ओर कार्य प्रगति पर है।
परियोजना की प्रगति
- 304 कि.मी. वायाडक्ट और 388 कि.मी. पियर का काम पूरा हो चुका है
- 14 नदी पुल, 07 स्टील ब्रिज और 05 पीएससी (प्री स्ट्रेस्ड कंक्रीट) ब्रिज पूरे हो चुके हैं
- लगभग 163 ट्रैक कि.मी. ट्रैक बेड का निर्माण पूरा हो चुका है

