Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मीडिया संक्षिप्त - सी-1 पैकेज

Published Date

एनएचएसआरसीएल द्वारा सी1 पैकेज के तहत मुंबई (महाराष्ट्र) में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स हाई स्पीड रेल स्टेशन के डिजाइन और निर्माण के लिए बोलियां आमंत्रित कीं गई। यह मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एकमात्र भूमिगत स्टेशन होगा।

बीकेसी स्टेशन के अलावा, सी 1 पैकेज टेंडर में 467 मीटर की कट और कवर लंबाई और 66 मीटर के वेंटिलेशन शाफ्ट भी शामिल हैं। इस शाफ्ट का उपयोग सुरंग बोरिंग मशीन (पुनर्प्राप्ति शाफ्ट) को बाहर निकालने के लिए भी किया जाएगा।

स्टेशन में 6 प्लेटफॉर्म होंगे और प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर (16 कोच वाली बुलेट ट्रेन को समायोजित करने के लिए पर्याप्त) होगी। स्टेशन को मेट्रो और सड़क से जोड़ा जाएगा। 

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स एचएसआर स्टेशन मुंबई अहमदाबाद एचएसआर कॉरिडोर पर एकमात्र भूमिगत स्टेशन है।

प्लेटफॉर्म को जमीनी स्तर से करीब 24 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है। प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस फ्लोर समेत तीन मंजिलें होंगी। 

दो प्रवेश/निकास बिंदुओं की योजना बनाई गई है, एक मेट्रो लाइन 2बी के नजदीकी मेट्रो स्टेशन तक पहुंच की सुविधा के लिए और दूसरा एमटीएनएल भवन की ओर।
 
स्टेशन की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं के लिए कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म स्तर पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। 

प्राकृतिक प्रकाश के लिए एक समर्पित रोशनदान का प्रावधान किया गया है। 
 
स्टेशनों पर यात्रियों के लिए नियोजित सुविधाओं में शामिल हैं- सुरक्षा, टिकटिंग, प्रतीक्षा क्षेत्र, बिजनेस क्लास लाउंज, नर्सरी, विश्राम कक्ष, धूम्रपान कक्ष, सूचना कियोस्क और आकस्मिक राहत, सार्वजनिक सूचना और घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, आदि।

इसके अलावा, मेट्रो, बस, ऑटो और टैक्सियों जैसे परिवहन के अन्य साधनों के साथ एकीकरण की भी योजना है।
 

Related Images