Skip to main content
Skip to main content
Hin

NATIONAL HIGH SPEED RAIL CORPORATION LIMITED

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड

myth-vs-fact-banners1

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर 2 x 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के दूसरे 100 मीटर स्पैन का निर्माण पूरा किया गया

Published Date

यह परियोजना के लिए पूरा किया गया नौवां स्टील ब्रिज है

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नाडियाड के पास एनएच-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला) पर 2 x 100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के दूसरे 100 मीटर स्पैन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस स्टील ब्रिज के लिए 100 मीटर का पहला स्पैन अप्रैल 2025 में पूरा कर लिया गया था। यह गुजरात में नियोजित 17 स्टील ब्रिज में से नौवां स्टील ब्रिज है।

100-100 मीटर के दो स्पैन वाले इस स्टील ब्रिज का वज़न लगभग 2884 मीट्रिक टन है, यह 14.6 मीटर ऊँचा और 14.3 मीटर चौड़ा है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास सालासर स्थित एक कार्यशाला में निर्मित, इन स्टील ब्रिज की डिज़ाइन अवधि 100 वर्ष है।

एनएच-48 छह लेन (दोनों तरफ तीन लेन) वाला सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है। पुल के दूसरे स्पैन को एक छोर से 100 मीटर तक खिसकाकर तीन लेन के बीच से राजमार्ग पर उतारा गया। व्यस्त राजमार्ग पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने और सड़क उपयोगकर्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यह कार्य एक निश्चित समय-सारिणी के साथ किया गया।

200 मीटर लंबे इस स्टील ब्रिज का निर्माण लगभग 1,14,172 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ (Tor-Shear Type High Strength Bolts), C5 सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग के साथ किया गया है। ब्रिज को अस्थायी ट्रेस्टल्स पर जमीन से 14.9 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया और इसे mac-alloy bars का उपयोग करते हुए 2 semi-automatic जैक की स्वचालित प्रणाली से खींचा गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज की योजना बनाई गई है। इनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं।

गुजरात में पूरे किये गए स्टील ब्रिज का विवरण

क्रम.सं स्थान स्टील ब्रिज की लंबाई (मीटर में) स्टील ब्रिज का वजन (मीट्रिक टन में)
1 राष्ट्रीय राजमार्ग 53, सूरत 70 673
2 भारतीय रेलवे की वडोदरा-अहमदाबाद मुख्य लाइन पर, नाडियाड के पास 100 1486
3 दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर, वडोदरा के पास 230 (130 + 100) 4397
4 दादरा और नगर हवेली में सिलवासा के पास 100 1464
5 पश्चिम रेलवे, वडोदरा के ऊपर 60 645
6 दो डीएफसीसी ट्रैक और दो पश्चिमी रेलवे ट्रैक पर, सूरत 100, 60 2040
7 वडोदरा के पास दो डीएफसीसी ट्रैक पर 70 674
8 भरूच के पास डीएफसीसी ट्रैक पर 100 1400
9 एनएच-48 पर, नाडियाड के पास 2 × 100 2884
Related Images